दिल्ली में आज से खोले गए स्कू्ल और अन्य शैक्षणिक संस्थान, प्रदूषण की वजह से किए गए थे बंद

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने आज से सभी स्कूल कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने आज से सभी स्कूल कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान कर दिया है जो खतरनाक वायु गुणवत्ता (AQI) के बढ़ने के कारण  से दो सप्ताह पहले बंद कर दिए थे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पिछले बुधवार को वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद सभी स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का फैसला लिया।
उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी 
दिल्ली के उप मुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि, आज से स्कूलों को खोल दिया गया है। स्कूलों को सभी कक्षाओं के लिए खोला गया है। स्कूल खोलने को लेकर बच्चो के अभिभावकों का कहना है कि, प्रदूषण का स्तर तो अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है लेकिन स्कूलों को भी आखिर कब तक बंद रख सकते हैं। 
सरकारी ऑफिसों को भी खोला गया
राजधानी में स्कूलों  के साथ-साथ सरकारी ऑफिसों को भी खोल दिया गया है। सरकारी ऑफिसों को भी प्रदूषण के कारण बंद कर दिया था और सभी ऑफिसों में वर्क फ्राम होम लागू कर दिया गया था। हालांकि दिल्ली में प्रदूषण स्तर अभी भी खराब है लेकिन पहले से थोड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।