दिल्ली में शाम को कई हिस्सों में झमाझम बारिश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में शाम को कई हिस्सों में झमाझम बारिश

कुदरत का कहर रोज करवट बदल रहा है कभी इस ओर तो कभी दूसरी ओर अभी यमुना का

कुदरत का कहर रोज करवट बदल रहा है कभी इस ओर तो कभी दूसरी ओर अभी यमुना का स्तर कम होना शुरू हुआ है।  दिल्ली में जगह – जगह जलभराव की समस्या से दिल्ली वासी निजात पाने के लिए सोच ही रहे थे की राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश ने फिर से लोगो की चिंता बढ़ा दी।  अगर बारिश के यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में बहुत सी परेशनी के लिए दिल्ली वालो को तैयार रहना होगा।  राजघाट के दृश्यों में लोग बारिश का नजारा देख रहे हैं।
सुबह 10 बजे उफनती यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज 
दिल्ली में शनिवार सुबह 10 बजे उफनती यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया। उफनती हुई यमुना नदी ने रिंग रोड पर लाल किले की दीवार को छू लिया है, जिससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। यमुना का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर दोबारा भारी बारिश नहीं हुई तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
एक-दूसरे की मदद करने की अपील
हमने चंद्रावल और वजीराबाद जल उपचार संयंत्रों से पानी निकालना शुरू कर दिया है। इसके बाद मशीनों को सुखाने के लिए रखा जाएगा।” दोनों प्लांट कल चालू हो जाएंगे। कृपया जागरूक रहें और एक-दूसरे की मदद करें,” सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपना ख्याल रखने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।