गांव बचाओ किसान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया : राष्ट्रीय समता पार्टी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गांव बचाओ किसान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया : राष्ट्रीय समता पार्टी

डीजल सब्सिडी योजना टायटाय फीस है सिंचाई योजना केवल कागज पर चल रहा है। जहां बिहार कृषि पर

 वैशाली  : गांव बचाओ किसान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जगह-जगह भ्रमण किया जा रहा है। कल वैशाली, महुआ, हाजीपुर सभी जगहों पर  सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय अलमस्त एवं जहानाबाद के सांसद डा. अरूण कुमार सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक की। वहीं अरूण कुमार ने कहा कि बिहार में किसान और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति दयनीय है। अन्नदाता किसानों को आज तक कोई लाभ सरकार नहीं दे सकी। जहां एक तरफ बरसा नहीं के चलते बिहार में रोपनी 75 प्रतिशत हो गया मगर बारिश नहीं होने केक ारण धान सूख रहा है।

सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए गहरी निंद्रा में सोयी है। जिस तरह छोटी से बड़ी कुटीर उद्योग सरकार के  मदद के बिना नहीं चलती। अगर कोई कारखाना का दिवालिया हो जाता है तो उसे सरकार मदद करता है। उसी तरह किसानों को कृषि लोन माफ करना चाहिए। किसान के पैदावार का कीमती मिलना चाहिए। डीजल सब्सिडी योजना टायटाय फीस है सिंचाई योजना केवल कागज पर चल रहा है। जहां बिहार कृषि पर ही निर्भर है फिर किसानों की उपेक्षा क्यों हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।