सौरभ भारद्वाज ने LG सक्सेना पर उठाए सवाल, कहा- "दिल्ली की कानून व्यवस्था के इतने बुरे हालात कभी नहीं थे" - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सौरभ भारद्वाज ने LG सक्सेना पर उठाए सवाल, कहा- “दिल्ली की कानून व्यवस्था के इतने बुरे हालात कभी नहीं थे”

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा, कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा,  कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब कभी नहीं रही। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि दिल्ली के लोगों के पास ऐसी पुलिस नहीं है जो उनके प्रति जवाबदेह हो।

नहीं थम रही दिल्ली में अपराध की घटना

दिल्ली के रोहिणी जिले में जापानी पार्क के पास गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे ट्रांसजेंडर समुदाय के 25 वर्षीय सदस्य का शव मिला। हाल के दिनों में लगातार कई गंभीर अपराध की घटनाएं सामने आने के बाद से आप नेता राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के पास कानून व्यवस्था को लेकर कोई प्लान नहीं
इस हफ्ते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस योजना नहीं होने का आरोप लगाया था, मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणी प्रगति मैदान के पास दिनदहाड़े चौंकाने वाली डकैती के बाद की जिसमें बंदूक की नोक पर एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से 2 लाख रुपये लूट लिए गए थे। केजरीवाल ने कहा था, दिल्ली में ‘जंगल राज’ है। हमें कानून-व्यवस्था दीजिए और हम इसे सबसे सुरक्षित शहर बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।