सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी  की सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया 
 ग्रेटर कैलाश से आप  विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
भारद्वाज राघव चड्ढा का स्थान लेंगे जिन्होंने सोमवार को पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।
ट्वीट कर किया  केजरीवाल का धन्यवाद 
विधायक सौरभ भारद्वाज  ने मंगलवार को ट्वीट किया, “यह जिम्मेदारी देने के लिए मेरे नेता अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं जो भी प्रशासन और लोक सेवा के बारे में जानता हूं, वह मैंने हमारे मुख्यमंत्री सर से सीखा है।”
दरसअल राघव चड्ढा राजेंद्र नगर से विधायक थे और उन्हें दिल्ली में आप की सरकार तीसरी बार बनने पर जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद चड्ढा को अपनी विधानसभा सीट से इस्तीफा देना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।