सीएए और एनआरसी के खिलाफ आज कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह, राहुल-प्रियंका-सोनिया होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीएए और एनआरसी के खिलाफ आज कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह, राहुल-प्रियंका-सोनिया होंगे शामिल

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी आज

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी आज सरकार के खिलाफ राजघाट पर सत्याग्रह करेगा । जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे धरना राजघाट पर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। 
कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर शनिवार को हुई बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सत्याग्रह का फैसला किया गया है हालांकि पहले यह धरना रविवार को होना था, मगर रविवार को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण अब यह कार्यक्रम आज यानी सोमवार को आयोजित करने का फैसला किया गया है। 
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि सोमवार को महात्मा गांधी की समाधि के निकट सत्याग्रह किया जाएगा। कांग्रेस की मांग है कि संविधान और इसके तहत लोगों को मिले अधिकारों की रक्षा की जाए। बता दें कि कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की तुलना भारत छोड़ो आंदोलन से की है।

झारखंड विधानसभा चुनाव : जमशेदपुर से रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे एक पर पीछे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।