संजय सिंह ने भाजपा को लिखी चिट्ठी पूछा- केरजीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संजय सिंह ने भाजपा को लिखी चिट्ठी पूछा- केरजीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन

भाजपा नेता विजय गोयल को लिखे एक पत्र में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने तीन सवाल

भाजपा को घेरते हुए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को उससे पूछा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए उसके मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है? भाजपा नेता विजय गोयल को लिखे एक पत्र में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने तीन सवाल पूछे जिनके बारे में उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग उनकी पार्टी से पूछना चाहते हैं और साथ ही कहा कि वह 24 घंटों के भीतर जवाब की उम्मीद करते हैं।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 10 राष्ट्रीय बैंकों की बजाय अब सिर्फ 4 राष्ट्रीय बैंक होंगे

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह असमंजस में थे कि किसे पत्र लिखा जाए क्योंकि दिल्ली भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के तीन उम्मीदवार हैं। सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग भाजपा से कुछ सवाल पूछना चाहते हैं जिसकी वजह से मैं यह पत्र लिख रहा हूं। चूंकि आपके पास तीन मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं तो मैं असमंजस में था कि किसे यह पत्र लिखा जाए। 
आप सबसे वरिष्ठ और अनुभवी हैं तो मैंने आपको यह पत्र लिखा।’’ उन्होंने गोयल से तीन मुद्दों पर जवाब मांगे। पहला कि क्या उनकी पार्टी दिल्लीवासियों को 200 यूनिट तक बिजली निशुल्क देने के पक्ष में है। दूसरा, क्या भाजपा लोगों के पानी के बिल के बकाये को माफ करने के पक्ष में है और आखिरी, ‘‘आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है?’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। गोयल से ‘‘सीधे, स्पष्ट जवाब’’ देने का अनुरोध करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा नेता या तो सवालों के जवाब नहीं देते हैं या उन्हें टाल देते हैं। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि गोयल 24 घंटे के भीतर जवाब देंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।