संजय सिंह को नहीं चढ़ने दिया फ्लाइट पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संजय सिंह को नहीं चढ़ने दिया फ्लाइट पर

आम आदमी पार्टी के राज्य सभासांसद संजय सिंह को फ्लाइट पर चढ़ने नहीं दिया गया। आरोप है कि

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्य सभासांसद संजय सिंह को फ्लाइट पर चढ़ने नहीं दिया गया। आरोप है कि देर से पहुंचने के कारण उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने नहीं दिया गया। संजय सिंह को रविवार सुबह आईजीआई से भोपाल के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। सिंह ने इस मामले को ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद उन्होंने यात्रा के लिए एयर इंडिया से दूसरी टिकट बुक कराई। 
संजय सिंह ने कहा कि बोर्डिंग पास मौजूद होने और सुरक्षा जांच के बावजूद इंडिगो स्टाफ ने उन्हें विमान में सवार होने से रोक दिया। मैंने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू से भी की है। उन्हें बताया है कि कैसे इंडिगो स्टाफ यात्रियों से पेश आता है। फिलहाल, इस मामले में एयरलाइंस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 
ट्वीट में संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टैग करते हुए लिखा कि प्लीज सीसीटीवी चेक कराए। मेरे सामने एक गर्भवती महिला इंडिगो जी06ई के मैनेजर विक्रम से रोकर अनुरोध कर रही थी मैं टाइम से पहुंच गई, मेरे बच्चें हैं मुझे जाने दीजिए, दो सिख परिवार निवेदन कर रहा था हम 5 मिनट पहले पहुंचे हमें जाने दीजिए लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।