संजय सिंह ने वनवासियों को ज़मीन के अधिकार से वंचित करने का मुद्दा शून्य काल में उठाने की मांगी अनुमति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संजय सिंह ने वनवासियों को ज़मीन के अधिकार से वंचित करने का मुद्दा शून्य काल में उठाने की मांगी अनुमति

संजय सिंह ने नायडू को पत्र लिख कर कहा है कि वन क्षेत्र में निवास करने वाले वनवासियों

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने वन अधिकार क़ानून का सही तरीक़े से पालन नहीं होने से वनवासियों के वन सम्पदा और ज़मीन के अधिकार से वंचित होने का मुद्दा गुरुवार को उच्च सदन में शून्य काल में उठाने की अनुमति सभापति से माँगी है। 
संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर कहा है कि वन क्षेत्र में निवास करने वाले वनवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए वन अधिकार क़ानून को लागू हुए 12 साल हो गए लेकिन यह समुचित तरीक़े से अमल में नहीं लाया जा सका है। 

दिल्ली में निशुल्क यात्रा की योजना लागू होने के बाद से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ी

इस कारण से देश के लाखों वनवासी वन सम्पदा और ज़मीन के अधिकार से वंचित होकर विस्थापन की स्थिति में आ गए हैं। संजय सिंह ने सभापति से इस मुद्दे को उच्च सदन में शून्य काल में उठाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।