Girl in a jacket

Delhi Service Bill पर बोले संजय राउत, कहा किया जाएगा इस बिल का विरोध

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को लेकर लाए जा रहे विधेयक का विरोध किया है । उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इसके जरिए देश के संघीय ढांचे पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि वह लोग जलते हैं। हम राज्यसभा में इसका विरोध करेंगे। 
 वे ईर्ष्यालु हैं… हम राज्यसभा में इसका विरोध करेंगे-संजय राउत
दिल्ली सेवा विधेयक पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा- ‘यह बिल भारत के संघीय ढांचे पर हमला है। चुनाव के दौरान उन्होंने   कहा था कि वे दिल्ली को राज्य का दर्जा देंगे लेकिन चुनाव हार गए। केजरीवाल सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर रही है। वे ईर्ष्यालु हैं… हम राज्यसभा में इसका विरोध करेंगे। ‘
दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को मंजूरी दे दी
बता दें केन्द्र सरकार दिल्ली में सेवाओं से जुड़े विधेयक को सोमवार को राज्यसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए रख सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। लोकसभा ने ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ को मंजूरी दे दी। यह विधेयक दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।