राष्ट्रीय राजधानी से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सफदरजंग अस्पताल ने प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला को भर्ती करने से मना कर दिया, जिसके चलते महिला ने अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने गर्भवती को भर्ती करने से इंकार कर दिया था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया, आरोपों के अनुसार, महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। उसने अस्पताल परिसर में ही एक बच्ची को जन्म दिया। डीसीपी ने आगे बताया कि अब महिला और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों ही स्वस्थ हैं। स्त्री रोग विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
अबॉर्शन की मांग करने वाली अविवाहित महिला की याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा SC
पीड़ित पक्ष की ओर से अस्पताल के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अधिकारी ने कहा, हमें वर्तमान मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए एक वीडियो में, महिला के चारों तरफ कुछ दूसरी महिलाओं ने साड़ी लगाकर उनकी डिलीवरी कराई है।
इलाज से नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। लेकिन सुबह होते ही गर्भवती ने अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चा और उसकी मां पूरी तरह से ठीक है।