सबरीमाला : ‘धार्मिक भावनाएं आहत’ करने के आरोप में कार्यकर्ता रेहाना फातिमा गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सबरीमाला : ‘धार्मिक भावनाएं आहत’ करने के आरोप में कार्यकर्ता रेहाना फातिमा गिरफ्तार

कार्यकर्ता गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए रेहाना फातिमा ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

बीते महीने सबरीमाला में अयप्पा मंदिर के मासिक पूजा के लिए कपाट खुलने पर प्रवेश की कोशिश करने वाली कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उन पर अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 32 वर्षीय रेहाना फातिमा को कोच्चि में पलारीवोत्तोम स्थित दफ्तर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बीएसएनएल कर्मी कार्यकर्ता के खिलाफ राधाकृष्णा मेनन नाम के शख्स की शिकायत पर पाथानामथिट्टा में मामला दर्ज किया। मेनन का आरोप था कि कार्यकर्ता रेहाना फातिमा की कुछ फेसबुक पोस्ट धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली थीं।

Sabarimala mandir

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे पथानामाथिट्टा ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अक्टूबर में 10 से 50 साल आयुवर्ग की महिलाओं को भी मंदिर में प्रवेश की इजाजत का आदेश देने के बाद अक्टूबर में जब सबरीमाला मंदिर मासिक पूजा के लिए खुला तो फातिमा ने मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया जिसे लेकर केरल में विवाद खड़ा हो गया था।

एमजेसी ने रेहाना फातिमा को निष्कासित किया

गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए रेहाना फातिमा ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन वह खारिज हो गई। याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि पुलिस मामले में उचित कदम उठा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।