नाथूराम को देशभक्त कहना शर्मनाक व निंदनीय : वाड्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाथूराम को देशभक्त कहना शर्मनाक व निंदनीय : वाड्रा

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर उद्योगपति रॉबर्ट

नई दिल्ली : भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाना शर्मनाक और निंदनीय है। इस तरह की कुटिल मानसिकता वाले व्यक्ति को किसी भी दल द्वारा चुनाव का उम्मीदवार बनाना बेहद शर्मनाक है। वाड्रा ने कहा नाथूराम गोडसे जैसे व्यक्ति का किसी राजनीतिक बहस या चुनाव में उल्लेख भी होना बापू का अपमान है।

कुछ विषय राजनीति, राजनेताओं और चुनावों से सर्वोपरी होते हैं। हमें अपनी मर्यादाएं नहीं पार करनी चाहिए। बता दें कि एक कार्यक्रम में जानते हुए मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बताया था। उन्होंने कहा था कि वह सच्चे देशभक्त हैं और रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।