दिल्ली में आज रास्ते मिल सकते है बंद ,नहीं तो झेलना पड़ सकता है जाम, निकलने से पहले देखें एडवाइजरी ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में आज रास्ते मिल सकते है बंद ,नहीं तो झेलना पड़ सकता है जाम, निकलने से पहले देखें एडवाइजरी !

आज ED सोनिआ गांधी से पूछताछ करने जा रही है इसी बीच जिसके चलते राजधानी में कांग्रेस का

आज ED सोनिया गांधी से पूछताछ करने जा रही है, जिसके चलते राजधानी में कांग्रेस का जगह-जगह प्रदर्शन देखा जा रहा है। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक एडवाइजरी जारी कर दिल्ली के लोगों को सूचित किया गया है कि, किस रास्ते न जाना आज बेहतर रहेगा। जानकारी के अनुसार नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ से पहले कांग्रेस मुख्यालय और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और यातायात के कई रूट बदल दिए गए हैं।
 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एक एडवाइजरी की जारी
24 अकबर रोड से ईडी कार्यालय पर्यावरण भवन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड तक के रास्ते में बैरिकेड्स लगाए गए थे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से गुरुवार को कुछ सड़कों से बचने को कहा है। जानकारी के अनुसार एडवाइजरी में कहा गया है, कृपया सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें। विशेष व्यवस्था के कारण इन सड़कों पर यातायात की आवाजाही संभव नहीं होगी। लोगों से गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से ऊपर बताए गए समय के दौरान बचने के लिए भी कहा गया है।
 ये मनमानी केवल मोदी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है – कांग्रेस 
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस मीडिया को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने से रोक रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, इस मनमानी की केवल उम्मीद की जानी थी और यह मोदी सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।