भारी बारिश के बाद इंडिया गेट के पास धंसी सड़क, ट्रैफिक जाम में फंसे लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारी बारिश के बाद इंडिया गेट के पास धंसी सड़क, ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

दिल्ली में इंडिया गेट के पास शेरशा रोड कट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे

दिल्ली में इंडिया गेट के पास शेरशा रोड कट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि शेरशाह रोड कट के पास सड़क धंसने के कारण सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर यातायात प्रभावित है। इसमें कहा गया, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
 यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के पार
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात मंगलवार को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया क्योंकि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में भारी बारिश के कारण जल स्तर यमुना के खतरे के निशान को पार कर गया था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, आज यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर 206. 24 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियों ने कहा कि उच्च बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है।
अर्लट मोड़ पर दिल्ली सरकार भारी बारिश से गंभीर हालात को देखते हुए 
केंद्रीय जल आयोग ने कहा, यमुना नदी में जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर 206.24 मीटर तक पहुंच गया है, उच्च बाढ़ स्तर – 207.49 मीटर है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि सरकार अलर्ट मोड में है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह तैयार है,  भारतीय क्षेत्र, विशेषकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।