Girl in a jacket

दिल्ली विधानसभा में शुरू हुआ रिसर्च सेंटर

दिल्ली विधानसभा में साेमवार को रिसर्च सेन्टर (डीएआरसी) की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया।

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में साेमवार को रिसर्च सेन्टर (डीएआरसी) की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया। देश में यह पहला प्रयोग है कि जब किसी विधानसभा में अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सत्तापक्ष के कई विधायक भी मौजूद थे। 
इस अनुसंधान केंद्र में फेलो व एसोसिएट फेलो मिलाकर 137 नियुक्तियां की गई हैं। इस केंद्र के लिए करीब 20 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। अनुसंधान केंद्र के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर एक एसोसिएट फेलो लगाया गया है। दो विधानासभ क्षेत्रों पर एक फेलो की नियुक्ति की गई है। वहीं विधानसभा में बनाए गए केंद्र में 15 फेलो तथा 10 एसोसिएट फैलो आदि लगाए गए हैं। 
अनुसंधान केंद्र के तहत एसोसिएट फैलो मुख्य भूमिका निभाएंगे। एसोसिएट फेलो उस विधानसभा क्षेत्र पर पूरा अध्ययन कर रिपोर्ट देंगे। जिसमें अध्ययन किया जाएगा कि विधानसभा क्षेत्र में पानी की उपलब्धता कितनी है। कितना पानी मिलता है। भूमिगत पानी का स्तर क्या है? बिजली को लेकर क्या स्थिति है आदि इसी तरह की पूरी रिपोर्ट तैयार होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।