Narayana Flyover: नारायणा पुल की मरम्मत का काम हुआ खत्म, आज पुल के खुलने की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Narayana Flyover: नारायणा पुल की मरम्मत का काम हुआ खत्म, आज पुल के खुलने की संभावना

Narayana Flyover News: पश्निमी दिल्ली में नारायणा फ्लाईओवर पर चल रहा काम अब लगभग पूरा हो गया है। फ्लाईओवर के तीनों जॉइंट की मरम्मत कर उन्हें वापस जोड़ दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से यह काम शनिवार रात तक खत्म कर लिया गया था। लेकिन, इस जॉइंट को सूखने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इसके बाद आज इस फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है।

TRAFFIC

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नारायणा फ्लाईओवर पर तीन जॉइंट की मरम्मत का कार्य 2 मई से शुरू किया गया था। इसके चलते दिल्ली कैंट से मायापुरी जाने की दिशा में फ्लाईओवर को 20 दिन के लिए बंद किया था। इसके बंद होने से रिंग रोड पर रोजाना मायापुरी से लेकर बरार स्कवॉयर तक लगभग 3 किलोमीटर तक भारी जाम का सामना करना पड़ता था। पीडब्ल्यूडी ने तीनों जॉइंट की मरम्मत का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया गया है। आज फ्लाईओवर को गाडियों के आने-जाने के लिए खोलने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।