CM बनने के बाद पहली बार Lal Krishna Advani से मिली Rekha Gupta, लिया आशीर्वाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM बनने के बाद पहली बार Lal Krishna Advani से मिली Rekha Gupta, लिया आशीर्वाद

सीएम रेखा गुप्ता ने एल के आडवाणी से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएम बनने के बाद पहली बार वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार (12 मार्च) को वरिष्ठ भाजपा नेता और भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे आडवाणी जी से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला और हमें यह सदैव मिलता रहे।

शेयर की तस्वीरें

रेखा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।” आडवाणी जी राष्ट्र सेवा की मिसाल है।

उन्होंने आगे लिखा, “उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का अनूठा उदाहरण है, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी दूरदर्शिता, नीतिगत दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जन सेवा और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं। आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें सदैव मिलता रहे!”

यह मुलाकात होली से ठीक पहले हुई। भाजपा दिल्ली ने मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी यहां जुटे।

मुरली मनोहर जोशी से भी की मुलाकात

सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता लगातार वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मिल रही हैं। रेखा गुप्ता इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से भी मिल चुकी हैं। वह गुलदस्ता और मिठाई लेकर उनके आवास पर गई थीं। जोशी ने रेखा गुप्ता को अपने हाथों से मिठाई खिलाई थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आवास पर जन मिलन समारोह आयोजित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।