चांदनी चौक के एक बूथ पर पुनः मतदान जारी, 11 बजे तक 14.81 फीसदी पड़े वोट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चांदनी चौक के एक बूथ पर पुनः मतदान जारी, 11 बजे तक 14.81 फीसदी पड़े वोट

सुबह 11 बजे तक 14.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। पोलिंग बूथ अधिकारियों की एक भूल के

चांदनी चौक लोकसभा सीट के दरियागंज इलाके में पोलिंग स्टेशन 32 पर आज दोबारा मतदान जारी है। दोबारा मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। पुनर्मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम को छह बजे तक चलेगा। इस संबंध में दिल्ली चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए पूरी तैयारी हो गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता कर दिया गया है। मतदाता बिना किसी डर के अपने मतों का प्रयोग कर सकते हैं। सुबह 11 बजे तक 14.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। पोलिंग बूथ अधिकारियों की एक भूल के कारण इस सीट के बूथ-32 पर फिर से वोट डाले जा रहे हैं।

मतदान से पहले मुस्लिम वोट कांग्रेस की ओर शिफ्ट : केजरीवाल

बता दें कि रविवार को हुए मतदान के दौरान मॉक पोल में पड़े वोट को डीलीट नहीं किया गया था। इसकी शिकायत दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से की गई थी। आयोग को मिली शिकायत को केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया था। आयोग से सभी पहलुओं पर विचार कर चुनाव का आदेश दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था।

मतदान से पूर्व मशीनों की जांच के लिए सभी केंद्रों पर मॉक पोलिंग की गई, जिनके परिणाम मतदान शुरू होने से पहले मशीन से हटा दिए गए, लेकिन चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में बनाए गए एक मतदान केंद्र में मॉक पोलिंग के परिणाम पीठासीन अधिकारी हटाना भूल गए। इससे परिणाम गलत हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।