रेप रोको अदालत में अवैध शराब व ड्रग्स बिक्री की शिकायतों की भरमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रेप रोको अदालत में अवैध शराब व ड्रग्स बिक्री की शिकायतों की भरमार

NULL

नई दिल्ली : रेप कैि पटल में तब्दील हो चुके राजधानी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा शुरू किए गए रेप रोको महिला अदालत का चार क्षेत्रों में आयोजन हो चुका है। खास बात है कि इन सभी अदालतों में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में हो रही शराब और ड्रग्स के अवैध बिक्री की खूब शिकायत की। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति जयहिंद की मानें तो अब तक उत्तम नगर, मोहन गार्डन, आदर्श नगर और छावला में अदालतों का आयोजन हो चुका है।

इसमें दिल्ली पुलिस के सम्बंधित अपर पुलिस आयुक्त और थानाध्यक्ष हिस्सा लेते हैं। उनका कहना है कि अब तक कि सभी सभाओं में यह देखा गया है कि महिलाओं और लड़कियों ने सबसे ज्यादा उनके क्षेत्र में होने वाली शराब और ड्रग्स की बिक्री की शिकायतें की हैं। उनकी शिकायत है कि इसकी वजह से घर से बाहर निकलना मुश्कित हो जाता है। इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों ने पुरुषों और लड़कों के समूह में खड़े होकर उनका यौन उत्पीड़न करने की भी शिकायत की।

स्वाति का कहना है कि दिल्ली अवैध शराब, ड्रग्स और महिलाओं और लड़कियों के यौन उत्पीड़न का गढ़ बन गया है। पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है और महिलाएं और लड़कियां सुरक्षा करने के लिए अपने हाल पर छोड़ दी जाती हैं। दिल्ली पुलिस पिछले 10 साल से 66000 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की मांग कर रही है, इस मांग को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए ताकि वो महिला सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर सकें। लेकिन अभी उनका ज्यादा ध्यान दिल्ली में वीआईपी सुरक्षा पर है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में पूरी दिल्ली में इस तरह की अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।