बारिश अलर्ट : दिल्ली में यमुना नदी ने खतरे का निशान किया पार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बारिश अलर्ट : दिल्ली में यमुना नदी ने खतरे का निशान किया पार

कुदरत का कहर इन दिनों भारत के कुछ राज्यों में जोरो पर है , लगातार बारिश से जहा

कुदरत का कहर इन दिनों भारत के कुछ राज्यों में जोरो पर है , लगातार बारिश से जहा लोगो शुरुआत में खुश हो रहे थे अब वो ही बरसात दुःख का कारण बनी हुई।  हिमाचल , उत्तरखंड , हरियाणा , पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश से  जन जीवन प्रभावित हुआ है। भारत की राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश से राज्य में हालात गंभीर होते जा रहे है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली की यमुना नदी में शाम 5 बजे खतरे के निशान को पार कर गई।  
हथिनीकुंड बैराज से  पानी छोड़े जाने से यमुना में जल स्तर बढ़ा 
बाढ़ नियंत्रण विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी, जो घंटों तक चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही थी, सोमवार शाम 5 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई। बाढ़ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार शाम पांच बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.4 मीटर बढ़ गया. राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर पश्चिम भारत में बारिश के बीच हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
दोपहर एक बजे यमुना चेतावनी निशान 204.5 मीटर को पार
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, दोपहर तीन बजे हथिनीकुंड बैराज से करीब 2,15,677 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।  इससे पहले दिन में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार अलर्ट मोड में है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर है। जैसे ही पानी 206 मीटर से ऊपर जाएगा, हम किनारे पर रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करना शुरू कर देंगे। उन्हें सुरक्षित रूप से राहत शिविर में ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले हम महसूस कर रहे थे कि पानी का स्तर कम है 11 जून को 205 मीटर को पार कर जाएगा, लेकिन आज ही यह 205 मीटर को पार कर गया है क्योंकि हरियाणा से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।