राहुल ने दिल्ली में गठबंधन को लेकर बुलाई अहम बैठक, 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी : सूत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल ने दिल्ली में गठबंधन को लेकर बुलाई अहम बैठक, 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी : सूत्र

NULL

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट एक फिर से जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी के दिल्ली नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और पूर्व अध्यक्ष अजय माकन बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

 

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के आवास पर दोपहर में होगी। राहुल ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के साथ-साथ तीनों कार्यकारी अध्यक्षों- पूर्व विधायक हारुन यूसुफ, राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव को बुलाया गया है। इसके अलावा पार्टी के पूर्व अध्यक्षों को भी उक्त बैठक में बुलाया गया है। आम आदमी पार्टी लंबे समय से कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर जोर दे रही है।

sheela with rahul

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तो यहां तक कह चुके थे कि हम तो तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। ये बात आजतक को दिए गए इंटरव्यू में भी वह कह चुके हैं। अब बदले हुए राजनीतिक हालात में एक बार फिर से गठबंधन की कवायद शुरू हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस नेताओं की मंगलवार को हो रही बैठक में माना जा रहा है गठबंधन पर मुहर लग सकती है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर फॉर्मूला भी सुझाया गया है। इसके तहते कांग्रेस 3, आम आदमी पार्टी 3 और एक सीट निर्दलीय के खाते में जा सकती है। हालांकि कांग्रेस में एक खेमा अभी भी गठबंधन के पक्ष में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।