राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला , कहा - कौरवों की तरह ही BJP और RSS भी सत्ता की लड़ाई लड़ रही हैँ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला , कहा – कौरवों की तरह ही BJP और RSS भी सत्ता की लड़ाई लड़ रही हैँ

NULL

कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन में बोलते हुए राहुल गांधी ने सत्ताधारी पार्टी BJP और RSS की तुलना महाभारत काल के कौरवों से की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस देश की आवाज है जबकि भाजपा एक संगठन मात्र की आवाज है।

राहुल गांधी ने कहा कि हजारों साल पहले एक कुरुक्षेत्र की धरती पर महायुद्ध हुआ, इस युद्ध में कौरव बहुत बलशाली थे, उनके पास पांडवों के मुकाबले ज्यादा ज्यादा सेना थी। वह शक्तिपूरर्वक जबरन शासन करने में भरोसा करते थे। लेकिन पांडव संख्या में कम थे पर बहुत विनम्र थे।

इसी प्रकार कौरवों की तरह ही बीजेपी और आरएसएस भी सत्ता की लड़ाई लड़ रही हैँ जबकि कांग्रेस पांडवों की तरह सत्य के लिए, न्याय के लिए लड़ रही है।

कांग्रेस के सिद्धांत बहुत ऊंचे आदर्श हैं। कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती। बीजेपी जब एक संगठन की आवाज थी तब कांग्रेस के देश के लोगों की आवाज थी। उन्होंने कहा, हमें ऐसा भारत देखना है कि जो झूठ में जिए या जो साहस के साथ जिए।

वही ,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पहले आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यव्स्था को तबाह कर दिया। राहुल गांधी ने समापन भाषण में बोलते हुए कहा- ”हम जनता के लिए लड़ते हैं। हमें चाहे मारो पीटो, हम नफरत नहीं करेंगे।”

भाजपा पर हमलावर होते हुए राहुल ने कहा कि BJP ने हत्या के आरोपी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि BJP का धर्म सत्ता को छीनने के लिए है। उन्होंने किसानों की आत्महत्या को सरकार की विफलता का प्रमाण बताते हुए कहा कि देश कठिनाई में है और इस युवा देश के करोड़ों युवा निराशा में जी रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी के भाषण के साथ शुरू हुए महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

 24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।