राहुल पंक्ति विवाद : भाजपा ने कहा, ‘‘ हमारे नेताओं को विशिष्ट दीर्घा में जगह तक नहीं देते थे’’  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल पंक्ति विवाद : भाजपा ने कहा, ‘‘ हमारे नेताओं को विशिष्ट दीर्घा में जगह तक नहीं देते थे’’ 

NULL

नयी दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पीछे की पंक्ति में बैठाने को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया तो भाजपा ने आज पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रमुखों को तो विशिष्ट दीर्घा में जगह भी नहीं दी जाती थी। राहुल आज राजपथ पर आयोजित समारोह में छठी पंक्ति में बैठे थे, जिस पर विपक्षी दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इस पर जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के कार्यकाल में गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा अध्यक्ष के तौर पर राजनाथ जी और नितिन गडकरी जी को कहां बैठाया जाता था। ’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भाजपा नेताओं को विशिष्ट दीर्घा में बैठने की जगह नहीं दी जाती थी, ‘‘ लेकिन भाजपा स्वस्थ लोकतंत्र में विश्वास रखती है, वह कांग्रेस जितना नीचे नहीं गिर सकती। ’’ सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक विपक्ष के नेता को सातवीं पंक्ति में सीट दी जाती है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।