राहुल ने लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन करने से किया इनकार : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल ने लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन करने से किया इनकार : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।‘आप’ प्रमुख ने कहा कि उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने ”आप के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।”

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के उनसे संपर्क ना करने के बयान पर केजरीवाल ने कहा, ”हमने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दीक्षित इतनी महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं।” केजरीवाल लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए लगातार कांग्रेस से गठबंधन करने की अपील कर रहे हैं।

kejriwal

मोदी-शाह ने 5 साल में ही देश को धार्मिक आधार पर बांट दिया : केजरीवाल

पार्टी सूत्रों ने कहा था कि गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस बंटी हुई है। दीक्षित और उनके तीन कार्यकारी अध्यक्ष गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। पार्टी के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली के दीर्घकालिक परिणामों पर ध्यान देते हुए गठबंधन की संभावना कम है।

सूत्र ने कहा, ”बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन के बाद आप 2020 चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला कैसे करेगी। साथ ही, पार्टी को राजनीतिक रूप से ज्यादा फायदा नहीं होगा क्योंकि केजरीवाल द्वारा केवल 2-3 सीटों की पेशकश की जा रही है।” कांग्रेस 2014 लोकसभा चुनाव खाता भी नहीं खोल पाई थी। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है।

केजरीवाल के इस बयान के बाद उनके निकटतम सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने ट्विटर पर कटाक्ष किया,‘’ही रिफ्यूजड, व्हाट ए फॉल।‘’ उन्होंने अपने कवि अंदाज में आगे,”तुम निकले थे लेने स्वराज सूरज की सुर्ख गवाही में, पर आज स्वयं टिमटिमा रहे जुगनू की नौकरशाही में…।”

Kumar vishwas tweet

मनोज तिवारी वोट मांगने आएं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए : केजरीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।