राहुल जहां जाते, वहां हारती है कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल जहां जाते, वहां हारती है कांग्रेस

पात्रा ने भोपाल में कहा कि यहां पर राफेल मुद्दा नहीं है। यहां की जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय

भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भोपाल पहुंचते ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल जहां जाते हैं वहां कांग्रेस चुनाव हार जाती हैं। ऐसे कई उदाहरण पिछले चुनावों में हैं। हम तो चाहते हैं कि मप्र में राहुल ज्यादा से ज्यादा जगहों पर जाएं।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम के भरोसे ही भाजपा चौथी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच राज्यों के साथ केंद्र सरकार ने विकास के इतने काम किए हैं कि उनकी कोई तुलना नहीं है। जनता का शिवराज सरकार से नाराज होने का कोई कारण ही नहीं बनता। इससे पहले पात्रा ने पार्टी दफ्तर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से मुलाकात की।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भोपाल में कहा कि यहां पर राफेल मुद्दा नहीं है। यहां की जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस को करारा जवाब देने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम के भरोसे भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बनाने जा रही है। देश देख चुका है कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस वहां-वहां चुनाव हार जाती है। प्रदेश में भी कांग्रेस एक बार फिर से बुरी तरह से हारने वाली है। उन्होंने कांग्रेस पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा चुप रहती आई है। भोपाल आए संबित पात्रा ने प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की मौत पर केंद्र सरकार पर लग रहे आरोपों पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

वहीं उन्होंने मी-टू में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों से भी किनारा कर लिया। एमजे अकबर को बचाने के भी आरोप केंद्र सरकार पर पिछले तीन दिनों से लगातार लग रहे हैं। साफ है कि दोनों मामलों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पास जवाब नहीं है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस के इन दोनों आरोपों पर चुप रहना ही बेहतर समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।