हिंदुस्तान में आज लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही : राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिंदुस्तान में आज लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें

महंगाई और रोजमर्रा के सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत में ‘लोकतंत्र की मौत’ हो रही है तथा 70 साल में देश ने जो हासिल किया था उसे पिछले आठ वर्षों में खत्म कर दिया गया। 
पार्टी के महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकतंत्र की मौत हो रही है। जो इस देश ने 70 साल में बनाया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। आज देश में लोकतंत्र नहीं है। आज चार लोगों की तानाशाही है। पूरा देश इसे जानता है।’’ 

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, दिल्ली में धारा 144 लागू, विजय चौक पर बढ़ाई गई सुरक्षा

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम महंगाई, बेरोजगारी, समाज में हिंसा की स्थिति का मुद्दा उठाना चाहते हैं। हमें संसद के बाहर और भीतर बोलने नहीं दिया जाता है। सरकार दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है।’’ कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी जिसके तहत कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना है। 
मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। उधर, दिल्ली पुलिस ने नयी दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।