राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को हरियाणा के रास्ते दिल्ली में करेगी प्रवेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को हरियाणा के रास्ते दिल्ली में करेगी प्रवेश

देशभर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। 24 दिसंबर

देशभर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। 24 दिसंबर को हरियाणा के रास्ते से दिल्ली में प्रवेश करेगी। बदरपुर बॉर्डर आने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बता दें कि बदरपुर मेट्रो से शुरू होकर यात्रा आश्रम चौक, इंडिया गेट और ITO होते हुए लाल किला पहुंचेगी। सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी राजघाट जाएंगे।राजघाट के बाद शांति वन, शक्ति स्थल, वीर भूमि भी राहुल गांधी पहुंचेंगे। 
 यात्रा देश भर में लोगों को कर रही है एकजुट 
आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को थोड़े समय के लिए विराम दिया जाएगा। 3 जनवरी से दोबारा भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी।  इसी बीच अनिल चौधरी ने दावा किया की यात्रा के दौरान राहुल गांधी को लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश भर में लोगों को एकजुट कर रही है। बीजेपी (BJP) की विभाजनकारी राजनीति सांप्रदायिक और जातिवादी आधार पर देशवासियों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की यात्रा के दौरान राहुल गांधी को मिला समर्थन इस बात का सबूत है कि लोग शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रहना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनौतीपूर्ण और ऐतिहासिक है। 
3 जनवरी, 2023 को फिर से शुरू होगी
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर कहा, भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके। साथ ही, कई भारत यात्री लगभग 4 महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। यात्रा 3 जनवरी, 2023 को फिर से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।