कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में जनता की सरकार कायम करने का किया वादा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में जनता की सरकार कायम करने का किया वादा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि उद्योगों की स्थापना के लिए आदिवासी बहुल राज्य के इस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में जनता की सरकार कायम करने का वादा किया और सत्तारूढ़ भाजपा पर 15 साल के अपने कार्यकाल में राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया। राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जल, जंगल, खदान और खनिज के मामले में यह राज्य देश के संपन्न राज्यों में से एक है।

उन्होंने आरोप लगाया, ”लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों के कारण लोग गरीब हैं।” राज्य के साथ अपने पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि संबंध प्यार का है, राजनीति का नहीं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि उद्योगों की स्थापना के लिए आदिवासी बहुल राज्य के इस हिस्से में स्थानीय लोगों की जमीन ले ली गयी। लेकिन जब उद्योग नहीं लगे तो जमीन लोगों को वापस नहीं की गयी। गांधी ने कहा, ”कांग्रेस राज्य में जनता की सरकार कायम करेगी जो किसानों, छोटे और मध्यम कारोबारों को मजबूत करेगी और नौजवानों को रोजगार देगी।”

छत्तीसगढ़ में बोले राहुल – नोटबंदी से गरीबों पर पड़ी मार, अमीरों को मिला लाभ

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आयी तो भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया जाएगा और किसानों के कर्ज माफी के साथ उन्हें उनकी फसलों के लिए बोनस और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिए जाएंगे। रमन सिंह सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”राज्य के लोगों को इससे बहुत परेशानी हुई है।” उन्होंने कहा, ”मैं गरीब, किसानों और नौजवानों के लिए राजनीति करता हूं। मैं उनकी वजह से 10-15 उद्योगपतियों को नहीं बचाउंगा।” राज्य में विधानसभा की 90 सीट हैं। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।