राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया डिनर का निमंत्रण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों को दिया डिनर का निमंत्रण

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के साथ ही पार्टी में एकजुटता के प्रयासों को और मजबूत बनाने के तहत अपने सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को आज रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जाने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद पार्टी की कमान संभालने वाले राहुल की ओर से अपने सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया जाना इस बात का संकेत है कि पार्टी को एकजुट बनाये रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हालांकि राहुल गांधी के हाथों कांग्रेस की बागडोर के आने से पार्टी में युवा नेताओं का प्रभाव बढ़ाने की संभावना है। लेकिन, सभी उम्र के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित कर संभवत। वह यह संकेत देना चाहते हैं कि उनकी नजर में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता, चाहे वह युवा हों या फिर उम्रदराज, समान महत्व रखते हैं।

शनिवार को राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की बागडोर संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा भी था कि वह देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को युवा और बुजुर्गों के समन्वय से चलायेंगे।

 अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।