राहुल ने कांग्रेस महाधिवेशन के लिए बनायी समितियां  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल ने कांग्रेस महाधिवेशन के लिए बनायी समितियां 

NULL

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 से 18 मार्च तक आयोजित हाने वाले पार्टी के आगामी महाधिवेशन के सिलसिले में आज विभिन्न समितियों का गठन किया । पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मसौदा समिति का अध्यक्ष और मुकुल वासनिक को इसका संयोजक बनाया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एआईसीसी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा होंगे तथा पार्टी के महासचिव आस्कर फर्नांडिस इसके संयोजक होंगे। संविधान संशोधन समिति के अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद होंगे और जर्नादन द्विवेदी इसके अध्यक्ष होंगे। इसमें अहमद पटेल, पी चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे और कपिल सिब्बल जैसे 10 वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

मसौदा समित में 44 अन्य वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है। इसमें राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों तथा कृषि एवं रोजगार पर चार उप समितियां भी बनायी गयी हैं। वरिष्ठ नेता ए के एंटनी को राजनीतिक उप समिति का अध्यक्ष एवं कुमारी शैलजा को इसका संयोजक बनाया गया है। पी चिदंबरम को आर्थिक मामलों की उप समिति का अध्यक्ष एवं जयराम रमेश को इसका संयोजक बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित उप समिति का अध्यक्ष आनन्द शर्मा होंगे और संयोजक ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कृषि, रोजगार तथा गरीबी उन्मूलन संबंधी उप समिति का आध्यक्ष और मीनाक्षी नटराजन को संयोजक बनाया गया है। कांग्रेस इस महाधिवेशन में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में अपनी चुनावी संभावनाओं के बारे में विचार विमर्श कर सकती है जहां इस साल चुनाव निर्धारित हैं। राहुल गांधी के पिछले साल दिसंबर में पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में पार्टी का यह पहला महाधिवेशन होगा।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।