रघुविंदर शौकीन दिल्ली कैबिनेट में लेंगे गहलोत की जगह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रघुविंदर शौकीन दिल्ली कैबिनेट में लेंगे गहलोत की जगह

दिल्ली कैबिनेट में कैलाश गहलोत की जगह रघुविंदर शौकीन को मंत्री पद दिया गया।

दिल्ली मंत्रिपद से जुड़े रघुविंदर शौकीन

कैलाश गहलोत के आप पार्टी छोड़ते ही, दिल्ली में एक मंत्री पद खाली होगया था, जो की अब रघुविंदर शौकीन को सौंप दिया गया है। रघुविंदर शौकीन ही अब दिल्ली में खाली हुए मंत्री पद को भरेंगे। साथ ही आपको बता दें की , शौक़ीन नागलोई जाट नामक एक जगह से AAP के विधायक है।

AAP ने उठाए कड़े कदम

यह घटनाक्रम आप के प्रमुख जाट नेता और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद सामने आया है। गहलोत के पार्टी छोड़ने से हुए नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आप ने तुरंत कदम उठाते हुए शौकीन को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।

cd1fbe099039b1660676e93e856074f01731914580566584original

रघुविंदर शौकीन का राजनीतिक सफर

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शौकीन भाजपा उम्मीदवार सुमनलता शौकीन के खिलाफ 11,624 वोटों के अंतर से विजयी हुए। इससे पहले 2015 में उन्होंने भाजपा के मनोज कुमार शौकीन को हराया था। उनकी लगातार जीत पश्चिमी दिल्ली में उनकी मजबूत राजनीतिक उपस्थिति को दर्शाती है। शौकीन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की खुलकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी हर समाज को साथ लेकर चलती है, लेकिन भाजपा धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम करती है। इसका एक उदाहरण हरियाणा चुनाव में देखने को मिला है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।