पंजाबी सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन, सामने आई ये वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाबी सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन, सामने आई ये वजह

पंजाब के पापुलर सिंगर बब्बू मान जिनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच बेहद ज्यादा है। पंजाब के मशहूर सिंगर

पंजाब के पापुलर सिंगर बब्बू मान जिनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच बेहद ज्यादा है। पंजाब के मशहूर सिंगर है बब्बू मान। वैसे तो उनके गानों को वो ट्रैंड में रहते है लेकिन इस बार वो ट्विटर अकाउंट बंद होने को लेकर चर्चा में है।
मान का ट्वीटर अकाउंट बंद 1680074358 mann
 दरअसल मान का अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। इससे पहले मान को जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। जिसके बाद ट्विटर ने कानूनी मांग के चलते ये कार्रवाई की है। ट्विटर पर बब्बू मान के 2 लाख 42 हजार से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं।
पंजाबी सिंगर बब्बू मान का आज जन्मदिन
आपको बता दें महफिल मित्रां दी गाने पर दुनिया को नचाने वाले पंजाबी सिंगर बब्बू मान का आज जन्मदिन भी है। और आज यानी बुधवार के दिन ही ट्विटर ने उनका अकाउंट इंडिया में बैन कर दिया है। पंजाबी सिंगर बब्बू मान का जन्म 29 मार्च, 1975 को पंजाबी जाट किसान के परिवार में हुआ था।  उनका परिवार पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का रहने वाला है।  बब्बू मान पंजाब के लोकप्रिय गायक और अभिनेता हैं।
बंबीहा गैंग ने बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी 1680074423 babiha
बब्बू मान का अधिकांश आर्टिस्टि वर्क पंजाबी संगीत और फिल्मों पर  रहा है। उन्हें पंजाबी संगीत के सबसे बड़े कलाकारों में से एक माना जाता है। मान के समर्थक  दुनियाभर में रहने वाले उनके पंजाबी भाषी आबादी के लोग हैं। 1999 से अब तक उन्होंने आठ स्टूडियो एल्बम और छह  एल्बम जारी कर चुके हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के लिए न केवल स्क्रीप्ट  लिखी, बल्कि अभिनय भी किया है।  लोकल और बॉलीवुड फिल्म साउंडट्रैक के क्षेत्र में उनका अहम योगदान माना जाता है। आपको बता दें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद 18 नवंबर 2022 को युवाओं के बीच लोकप्रिय गायक बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।