मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

माओवादियों से कथित तौर पर संबंध होने के मामले में नजरबंद मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को पुणे पुलिस

माओवादियों से कथित तौर पर संबंध होने के मामले में नजरबंद मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को पुणे पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सूरजकुंड स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुणे की एक अदालत ने सुधा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद पुणे पुलिस की टीम ने उन्हें यहां गिरफ्तार किया।

पुणे पुलिस सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार कर सूरजकुंड थाने ले गई। सूरजकुंड थाने के एसएचओ विशाल कुमार ने बताया कि पुणे पुलिस ने मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा की गिरफ्तारी के बारे में उन्हें सूचना दे दी थी। उल्लेखनीय है कि सुधा भारद्वाज भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के मामले में आरोपी हैं।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले ही सुधा भारद्वाज के घर के बाहर तैनात फरीदाबाद पुलिस के जवानों को हटा लिया गया था। गौरतलब है कि एक जनवरी 2018 को पुणे के पास भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ पर एक समारोह आयोजित किया गया था, जहां हिंसा होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

भीमा कोरेगांव हिंसा: अरुण फेरेरा, वर्नोन गोंजाल्विस और सुधा की जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।