दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘लोक कल्याण मार्ग के प्रवेश एवं निकास द्वार को बंद

दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश एवं निकास द्वार बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन के आस पास से विरोध मार्च निकाले जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘लोक कल्याण मार्ग के प्रवेश एवं निकास द्वार को बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी।’’ 
गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को हिरासत में लिया, जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश (उप्र) में पुलिस के कथित बल प्रयोग के विरोध में चाणक्यपुरी इलाके में स्थित उप्र भवन के बाहर प्रदर्शन किया। 


जामिया समन्वय समिति ने उत्तर प्रदेश भवन के घेराव का आह्वान किया है। इस समिति में विश्वविद्यालय परिसर में सक्रिय विभिन्न राजनीतिक समूहों के छात्र शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।