निषेधाज्ञा उल्लंघन : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के 197 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निषेधाज्ञा उल्लंघन : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के 197 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के 197 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जिसमें 18 सांसद शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस के 197 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जिसमें 18 सांसद शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी को समन करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला जिसके लिए उन्हें हिरासत में लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर थूका जिसके लिए उनके विरुद्ध एक आपराधिक मामला दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ करने की अनुमति मांगी थी और एक हजार कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन की इजाजत दी गई थी।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना देने की बजाय कांग्रेस कार्यकर्ता 24 अकबर रोड पर पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।