इंडिया गेट पर CAA के खिलाफ विद्यार्थियों के प्रदर्शन में शामिल हुईं प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडिया गेट पर CAA के खिलाफ विद्यार्थियों के प्रदर्शन में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ यहां इंडिया गेट पर विद्यार्थियों

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ यहां इंडिया गेट पर विद्यार्थियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं और आरोप लगाया कि सरकार के ये कदम ‘गरीब विरोधी’ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति अपनी नागरिकता साबित करने के लिए उसी तरह लाइन में खड़ा हो, जिस तरह वह नोटबंदी के बाद खड़ा हुआ था। 
प्रदर्शन के दौरान गांधी के साथ उनकी बेटी मिराया भी थी। इस सप्ताह यह दूसरी बार है कि काग्रेस नेता ने इंडिया गेट पर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया है। वह पहले जामिया के विद्यार्थियों के समर्थन में इंडिया गेट पर धरने में शामिल हुई थीं । इन विद्यार्थियों के खिलाफ रविवार को पुलिस ने कथित रूप से कार्रवाई की थी। 
इंडिया गेट पर संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ विद्यार्थियों के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘यह मूल रूप से गरीब विरोधी है। सबसे अधिक प्रभावित गरीब होंगे। यदि किसी को अपनी जमीन के पुराने दस्तावेज निकालने होंगे,तो क्या वे ऐसा कर पायेंगे? कया आपके दादा-दादी ऐसा कर पायेंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘ हम देश को किस दशा में पहुंचाने जा रहे हैं। 
नोटबंदी के बाद जिस तरह उन्होंने पूरे देश को कतार में खड़ा कर दिया था, उसी तरह वे अब पूरी देश को खड़ा करना चाह रहे हैं। इससे कौन प्रभावित होगा। धनवान को अपना पासपोर्ट दिखा देंगे लेकिन गरीब पिसेगा।’’ गांधी ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाने आयी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।