गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले की जिम्मेदारी लें प्रधानमंत्री : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले की जिम्मेदारी लें प्रधानमंत्री : कांग्रेस

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर कथित हमले की घटनाओं की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने भाजपा पर लोगों को

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर कथित हमले की घटनाओं की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा पर लोगों को क्षेत्र के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पार्टी ने यह भी सवाल किया कि प्रधानमंत्री किस मुंह से उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जाएंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ”गुजरात में लोगों को डराया जा रहा है और भगाया जा रहा है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं।” उन्होंने कहा, ”नरेंद्र मोदी के गुजरात में प्रवासी लोगों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी, उत्तर प्रदेश की धरती आपको चुनकर भेजती है। अब वहीं के लोगों को भगाया जा रहा है। मोदी जी से पूछना चाहती हूं कि आप क्या कर रहे हैं?किस मुंह से आप उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जायेंगे?”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रुपाणी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर वे जिम्मेदारी नहीं ले सकते तो उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।” प्रियंका ने आरोप लगाया, ”जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश होती है। गुजरात लोगों के क्षेत्र के नाम पर बांटा जा रहा है।”

कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के संगठन ‘ठाकोर सेना’ पर लगे आरोप को खारिज करते हुए प्रियंका ने कहा, ”अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि उन्होंने या उनके संगठन ने कुछ नहीं किया है। पिछले 22 वर्षों से किसकी सरकार है? जब जवाबदेही नहीं ले सकते तो वह विपक्ष पर दोष मढ़ने का काम करते हैं।”

उत्तर भारतीय लोगों पर हमले को लेकर नीतीश ने CM विजय रूपाणी से की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।