प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लिया और विश्वविद्यालय की तीन इमारतों की आधारशिला रखी। पीएम ने दिल्ली विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर और प्रौद्योगिकी संकाय की इमारत और अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखी जो विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में बनाया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो में पीएम मोदी ने किया सफर
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए, इससे पहले आज, प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा करने के लिए शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से विश्व विद्यालय मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की। दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो में लोगों से बातचीत करते भी दिखे। दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई, 1922 को हुई थी। पिछले सौ वर्षों में, विश्वविद्यालय का काफी विकास और विस्तार हुआ है और अब इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से अधिक छात्र हैं और इसने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है।