राष्ट्रपति चुनाव : दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों और मनोज तिवारी ने की मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति चुनाव : दिल्ली पहुंची द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों और मनोज तिवारी ने की मुलाकात

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,

राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। 24 जून यानी कल मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगी।
सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे।


केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों हस्ताक्षर कर रहे हैं। बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं। बीजद ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है।

मुर्मू के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। यहां पहुंचने के बाद मुर्मू का हवाई अड्डे पर बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया। वह यहां ओडिशा भवन में ठहरी हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था, ‘‘ मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।