राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए प्रत्याशी का ऐलान 23 जून को - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए प्रत्याशी का ऐलान 23 जून को

NULL

जुलाई में होने जा रहे है राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मत उम्मीदवार चुनने के वास्ते राजनीतिक दलों से विमर्श के लिए गठित भाजपा की तीन सदस्यीय समिति शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेगी। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू के करीबी सूत्रों ने यहां बताया कि सोनिया से मिलने के बाद तीन मंत्रियों की समिति माकपा नेता सीताराम येचुरी से भी मिलेगी।

soniya1

                                                                                        Source

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 12 जून को गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विथ मंत्री अरऊण जेटली और नायडू को समिति में नियुक्त किया था जिससे कि राष्ट्रपति चुनाव में सर्वसम्मत उम्मीदवार चुनने के लिए विपक्षी दलों से बात की जा सके। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में आज इस मुद्दे पर चर्चा हुई और तय हुआ कि नए राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के प्रत्याशी के नाम का ऐलान 23 जून को किया जाएगा |

nda

                                                                                      Source

उधर, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष ने भी तैयारी शुरू कर दी है | यूपीए में भी इस मुद्दे पर माथापच्ची जारी है और आज को इसे लेकर बैठक भी की |
राष्ट्रपति के पद के लिए संभावित उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए विपक्षी पार्टियों की उप समिति ने संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग में मीटिंग की | इस दस सदस्यीय समिति में गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस), शरद यादव (जेडीयू), प्रफुल पटेल (एनसीपी), लालू प्रसाद यादव (आरजेडी), सीताराम येचुरी (सीपीएम), डेरेक ओ ब्रीयन (एआईटीसी), सतीश चंद्र मिश्रा (बसपा), राम गोपाल यादव (एसपी) और आरएस भारती (द्रमुक) शामिल हुए |

gulam nabi

                                                                                           Source

विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक कमेटी का गठन किया है | राष्ट्रपति की उम्मीदवारी को लेकर इस समिति का गठन किया गया है | मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज (बुधवार) 9 पार्टियों मिलीं | अभी हमारी पहली बैठक हुई है और यह अभी बीएस शुरुवात | सत्तारूढ़ पार्टी विपक्षी दलों से संपर्क कर रही है | उप समिती फिर से शीघ्र ही मिलेगी ,हमने अभी तक किसी भी नाम का चयन नहीं किया है |

vainka 1

                                                                                         Source

वही भाजपाई सूत्रों ने बताया कि नायडू पहले ही राकांपा के प्रफुल्ल पटेल और बसपा के सतीश चंद, मिश्रा से बात कर चुके हैं। पटेल और मिश्रा के जल्द ही समिति से मिलने की उम्मीद है। उनके बारे में कहा जाता है कि वे नायडू को आश्वस्त कर चुके हैं कि उनकी पार्टियां किसी उम्मीदवार के नाम पर भाजपा समिति से चर्चा करने के बाद फैसला लेंगी। 17 जुलाई को होने वाले राष्टपति चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की गई। नामांकन करने की अंतिम तिथि 28 जून है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।