अब दिल्ली में होगा सिर्फ एक नगर निगम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब दिल्ली में होगा सिर्फ एक नगर निगम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद तीन नगर निगमों एकीकरण के प्रस्ताव ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन)

राष्ट्रीय राजधानी में अब तीन नहीं बल्कि एक नगर निगम होगा। लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद तीन नगर निगमों एकीकरण के प्रस्ताव ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022’ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव अब एक कानून बन गया है। 
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब केंद्रीय कानून और न्‍याय मंत्रालय (व‍िध‍ि व‍िभाग) (Ministry of Law and Justice) (Law Department) की ओर से अध‍िसूच‍ित कर द‍िया गया है। कानून मंत्रालय की ओर से इस संबंध म गजट नोट‍िफ‍िकेशन जारी कर द‍िया गया है। 18 अप्रैल, 2022 को जारी इस गजट नोट‍िफ‍िकेशन के बाद अब तीनों द‍िल्‍ली नगर न‍िगमों नार्थ, साउथ और ईस्‍ट को द‍िल्‍ली नगर न‍िगम के रूप में जाना जाएगा। 
Image
अब होगा सिर्फ एक महापौर और एक न‍िगमायुक्‍त
नए व‍िधेयक के मुताब‍िक दिल्‍ली में तीन महापौर और तीन न‍िगमायुक्‍त की व्‍यवस्‍था भी समाप्‍त हो जाएगी और अब द‍िल्‍ली में स‍िर्फ एक ही महापौर और न‍िगमायुक्‍त होंगे। वार्डों की संख्‍या को भी 272 की जगह 250 क‍िया जाएगा। इसके साथ ही जानकारों का मानना है कि विधेयक के कानून का रूप अख्तियार कर लेने के बाद दिल्ली की तीनों नगर निगमों के एकीकरण के लिए डीलिमिटेशन की प्रक्रिया की जाएगी। डीलिमिटेशन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत दिल्ली नगर निगम के चुनाव होंगे। 
Image
अमित शाह ने संसद में पेश किया था संशोधन अधिनियम 
दिल्ली नगर निगम अधिनियम (संशोधन) अध‍िन‍ियम-2022 संबंधी ब‍िल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश क‍िया था। इसको दोनों सदनों से मंजूरी म‍िल गई थी। संशोधन बिल को कानून बनाने के ल‍िए मंजूरी के ल‍िए राष्‍ट्रपत‍ि को भेजा गया था ज‍िसको अब मंजूरी दे दी गई है। अब तीनों न‍िगमों को एक करने संबंधी कानून लागू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।