Girl in a jacket

जोरों पर है राहुल की रैली की तैयारियां

NULL

नई दिल्ली : आगामी 29 अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस में तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को चांदनी चौक जिले के कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें चांदनी चौक जिला अध्यक्ष मो. उस्मान ने कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की।

इस दौरान दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. योगानंद शास्त्री भी मौजूद थे। मीटिंग में मो. उस्मान ने कहा कि राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मेहनत करनी होगी ताकि पूरे देश में यह मैसेज जाए कि कांग्रेस पार्टी ही देश को चला सकती है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।