दिल्ली में होने वाली हनुमंत कथा की तैयारियां जोरो पर, जानें धीरेंद्र शास्त्री कथा के बारे में सब कुछ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में होने वाली हनुमंत कथा की तैयारियां जोरो पर, जानें धीरेंद्र शास्त्री कथा के बारे में सब कुछ

राजधानी दिल्ली में जल्द ही धीरेंद्र शास्त्री का आगमन होने वाला है। बता दें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की

राजधानी दिल्ली में जल्द ही धीरेंद्र शास्त्री का आगमन होने वाला है। बता दें  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन 6 से 8 जुलाई को दिल्ली में भी होने जा रहा है। इसके लिए पूर्वी दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के लिए 14 जून को भूमि पूजन किया गया था। आयोजक समिति जोर-शोर से इसकी तैयारियों में जुटे हैं। 
 सुरक्षा व्यवस्था के कई इंतजाम किए गए है
आपको बता दें धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा व्यवस्था के कई इंतजाम किए गए है।बाबा की सुरक्षा व्यवस्था 4 लेयर की होगी। पहले लेयर में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बाबा को मुहैय्या कराई गई एमपी पुलिस रहेगी। दूसरी लेयर में केंद्र सरकार की वाई सिक्योरिटी होगी। जबकि तीसरी लेयर दिल्ली पुलिस और चौथी लेयर में प्राईवेट बाउंसर्स तैनात रहेंगे। इसके अलावा कथा सुनने के लिए आने वालों के लिए भी सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे पंडाल को सीसीटीवी कैमरों से भी लैस किया जा रहा है। 
 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा
दरअसल, कार्यक्रम के आयोजक रवि गुप्ता ने बताया 5 जुलाई से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन यानी 5 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद 6 से 8 जुलाई तक तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन रहेगा। इस दौरान 3 दिवसीय यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। तो वहीं 7 जुलाई को बहुचर्चित दिव्य दरबार का आयोजन होगा। जबकि 8 जुलाई को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।