संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपियों की पॉलीग्राफ, नार्को जांच की गई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपियों की पॉलीग्राफ, नार्को जांच की गई

संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की ‘पॉलीग्राफ’ और ‘नार्को’ जांच शुक्रवार को पूरी हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मामले के छह में से पांच आरोपियों–सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत– को आठ दिसंबर को पॉलीग्राफ जांच के लिए अहमदाबाद ले जाया गया था।

पांचों आरोपियों का पॉलीग्राफ जांच
अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी पांचों व्यक्तियों की पॉलीग्राफ जांच गांधीनगर में फोरेंसिक प्रयोगशाला में की गई।’’ उन्होंने कहा कि सागर और मनोरंजन की अतिरिक्त रूप से नार्को जांच और ‘ब्रेन मैपिंग टेस्ट’ हुआ। जांचकर्ताओं ने उनके उक्त कृत्य के वास्तविक कारण का पता लगाने की कोशिश की।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने अदालत का रुख कर सभी आरोपियों की पॉलीग्राफ जांच कराने देने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। मामले में छठी आरोपी नीलम आजाद ने इस जांच के लिए अदालत में अपनी सहमति नहीं दी थी। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि जांच पूरी हो गई है, इसलिए आरोपियों को वापस दिल्ली लाया जा सकता है क्योंकि उनकी आठ दिन की पुलिस हिरासत शनिवार को समाप्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।