पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पुलिस को दिल्ली सरकार की मंजूरी का इंतजार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पुलिस को दिल्ली सरकार की मंजूरी का इंतजार

दिल्ली पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए

दिल्ली पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए अभी तक दिल्ली सरकार की मंजूरी का इंतजार है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया , ‘ हमने दिल्ली सरकार को रिमाइंडर भेजा है। कुमार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसीलिए दिल्ली सरकार से मंजूरी लेने की जरूरत है। ‘ 
मालूम हो कि साल 2016 में एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटा दिया था।
 इसके बाद कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दिल्ली सरकार से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।