नहीं बन पाया इ‌तिहास, दोनों म‌हिलाएं सबरीमाला मंदिर के बाहर से वापस लौटीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नहीं बन पाया इ‌तिहास, दोनों म‌हिलाएं सबरीमाला मंदिर के बाहर से वापस लौटीं

NULL

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट को खुले आज तीन दिन हो गए हैं।  केरल के  सबरीमाला मंदिर  में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश को लेकर घमासान जारी है, लेकिन अब भी मंदिर के दर पर महिलाओं का प्रवेश नहीं हो पाया है। पिछले तीन दिनों से ही हिंदू संगठनों द्वारा मंदिर में महिलाओं को प्रवेश करने से रोका जा रहा है। इस बीच दो मंहिलाअें ने पुलिस की सुरक्षा में मंदिर जाने की को‌शिश की, ले‌किन ये इतिहास नहीं बन सका , भगवान अयप्पा को दर्शन करने गई दोनों महिलाएं सबरीमाला मंदिर के बाहर से वापस लौट आई। महिला पत्रकार सहित एक और महिला ने भारी विरोध को देखते हुए वापस लौटने का फैसला किया है। बता दें कि पुलिस की भारी सुरक्षा में ये दोनों महिलाएं भगवान अयप्पा के दर्शन को जा रही थीं। मगर भारी विरोध की वजह से उन्होंने वापस लौटने का निर्णय लिया। इस बीच मंदिर के आस-पास लगातार हिंसा का माहौल बना हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक 10 से 50 साल की महिलाओं को भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने का मौका नहीं मिला है। कई महिलाएं सबरीमाला पहाड़ी की चढ़ाई करने का प्रयास भी किया तो प्रदर्शनकारियों ने वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को सबरीमाला की पहाडि़यों पर चढ़ रही दिल्ली की एक महिला पत्रकार को श्रद्धालुओं ने बीच रास्ते से ही लौटने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल, ये श्रद्धालु मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। अपने एक विदेशी पुरूष सहकर्मी के साथ मंदिर जा रही महिला पत्रकार को अयप्पा श्रद्धालुओं के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के चलते मारक्कोट्टम से ही उतरना पड़ गया था। हालांकि, शुक्रवार की सुबह में ही हैदराबाद की महिला पत्रकार ने चढ़ाई शुरू कर दी और प्रशासन ने इस महिला पत्रकार को सुरक्षा भी मुहैया कराई है। हालांकि, शुक्रवार को भगवान अयप्पा मंदिर में माहवारी की उम्र वाली लड़कियों और महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे श्रद्धालुओं ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किया।

सबरीमाला मंदिर  Day 3  :  Live Updates:

  •  नहीं बन सका इतिहास, भगवान अयप्पा को दर्शन करने गई दोनों महिलाएं सबरीमाला मंदिर के बाहर से वापस लौटीं। महिला पत्रकार सहित एक और महिला ने भारी विरोध को देखते हुए वापस लौटने का फैसला किया है. बता दें कि पुलिस की भारी सुरक्षा में ये दोनों महिलाएं भगवान अयप्पा के दर्शन को जा रही थीं. मगर भारी विरोध की वजह से उन्होंने वापस लौटने का निर्णय लिया।
  • आईजी एस श्रीजीत ने श्रद्धालुओँ से कहा कि सबरीमाला में पुलिस कोई मुद्दा क्रिएट नहीं करेगी। हम श्रद्धालुओं से आमना-सामना नहीं करना चाहते। हम सिर्फ कानून का पालन कर रहे हैं। मैं उच्च अधिकारियों से इस पर चर्चा करूंगा और परिस्थिति से अवगत कराऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।