पीएम मोदी गुरूवार को वीडियो कांफ्रेन्स के द्वारा जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीएम मोदी गुरूवार को वीडियो कांफ्रेन्स के द्वारा जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

गुरूवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की

गुरूवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर  केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यहां यह जानकारी दी और कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शनशास्त्र और मिशन आज भी युवाओं को आकर्षित करता है। भारत को इस महान हस्ती पर गर्व है जो आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों की प्रेरणा के ह्मोत हैं। 
प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। प्रधानमंत्री अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के युवाओं को सशक्त बनाने से देश भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनता है और दुनिया में उसकी छवि बनती है। भारत की समृद्धि और शक्ति उसके लोगों में समाहित है इसलिए सभी के सशक्तिकरण से ही देश को आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की ओर ले जाया जा सकता है। 
इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री गुरूवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वामी विवेकानंद विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू थे। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में वर्ष 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की भी स्थापना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।