प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत हजारों बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘बड़ी जीत’ के लिए दो टारगेट दिए हैं। प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कहते हैं फिर आएंगे फिर आएंगे, लोग कह रहे हैं कि फिर खाएंगे- फिर खाएंगे। उनकी आवाज आते ही जनता से आवाज आती है, फिर खाएंगे-फिर खाएंगे। हमारे बूथ के हर कार्यकर्ता के पास आपदा वालों की पूरी पोल पट्टी पहले से है। पहले इनकी पोल खोलें और फिर अपनी उपलब्धियां बताएं। एक एक घर में बैठकर समझाइए कि हम क्या करने वाले हैं।
झुग्गी वालों से इन्होंने क्या कहा था? कहा था कि मकान बनाएंगे, लेकिन देखा भी नहीं। अब फिर कहने लगे कि मकान बनाएंगे। तुम्हें 10 साल में कभी फुर्सत नहीं मिली। आज नई बातें कर रहे हो। हमने जो घर बनवाएं हैं गरीबों के लिए उनकी तस्वीरें जनता को दिखाइए।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली वाले आप वालों की आप-दा और उनके झूठ और फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर आप वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है।
जनसेवा में दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और त्याग के बल पर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए दिल्ली के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर बेहद प्रसन्न हूं। https://t.co/cdfjDP0XZ7
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2025
ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है।
शीशमहल में मौज मस्ती करते रहे: पीएम मोदी ने शीशमहल का जिक्र करते हुए भी अरविंद केजरीवाल पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ‘इनका पूरा ध्यान एक ही बात पर था शीशमहल बनाओ। शीशमहल में नए नए सपने बुनो। मौज मस्ती करो। जरा याद करो कैसी कैसी कसमें खाईं थीं। गरीबों को कैसे भ्रमित किया था। इनके शीशमहल को देखकर हर दिल्लीवासी इनके झूठ को याद कर रहा है। इनके फरीब को याद कर रहा है। जनता के साथ किए गए धोखे का जीता-जागता सबूत है शीशमहल। पानी की तरह पैसा बहाया गया एक एक सामान पर।