खटीमा : वन्य जीव सुरक्षा व सीमान्त वन क्षेत्र निरीक्षण हेतु खटीमा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी द्वारा भारत नेपाल सीमा से सटे जंगलों में लांग रेंज पैट्रोलिंग अभियान चलाया। खटीमा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह विष्ट के नेतृत्व में वन विभाग टीम ने भारत नेपाल सीमा से सटे वन क्षेत्र के नखाताल ब्लॉक, दक्षिणी बनबसा ब्लॉक, झनकइया ब्लॉक, उत्तरी बनबसा ब्लॉक रेंज में लांग रेंज पैट्रोलिंग अभियान चलाया।
वन विभाग टीम ने भारत नेपाल सीमा पर स्थित सीमांकन पिलरों का भी निरीक्षण किया तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। वन क्षेत्राधिकारी वीरेन्द्र सिंह विष्ट ने बताया कि लांग रेंज की इस पैट्रोलिंग अभियान में एक दर्जन से अधिक लोगों पूछ ताछ की तथा सीमावर्ती गांव के लोगों को जागरूक रहने की अपील की संदिग्ध लोगों के देखे जाने पर वह तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
उन्होंने बताया कि सीमान्त क्षेत्र की इस पैट्रोलिंग का समापन बनबसा रेंज में हुआ तथा आगे भी इस तरह की पैट्रोलिंग चलायी जायेगी। इस अवसर पर टीम में वन दरोगा राकेश राणा, संतोष सिंह भण्डारी, वन बीट अधिकारी जितेन्द्र सिंह, हीरा सिंह, भजन सिंह, नवी अहमद आदि मौजूद थे।
– राजेश छाबड़ा